BB17: फिनाले से पहले विक्की ने अंकिता के साथ साझा की क्यूट तस्वीर बिग बॉस 17 कई हफ्तों के लड़ाई झगड़े के बाद आज खत्म हो रहा है आज रविवार, 28 जनवरी को बिग बॉस 17 का फिनाले है फिनाले से पहले विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे के साथ एक तस्वीर साझा की है तस्वीर में दोनों सोफे पर बैठे बेहद क्यूट लग रहे हैं विक्की ने अंकिता को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'सुख-दुःख में, हमने सब कुछ झेला है' उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे रास्ते में जो भी आएगा, आप उसे शालीनता से संभाल लेंगी, मैं तुम्हारे साथ हूं' ....