इन पांच मामलों में कमजोर पड़ी ‘छावा’, जानें विक्की कौशल की मेहनत पर किसने फेरा पानी

अमर उजाला

Fri, 14 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल की ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तीन हफ्ते पहले आए ट्रेलर ने काफी उम्मीदें बंधा दी थी, लेकिन फिल्म उतनी शानदार नहीं निकली जितना ट्रेलर था, आइए जानते हैं किन पांच बिंदुओं पर फिल्म कमजोर साबित हुई।

Image Credit : इंस्टाग्राम

कैरेक्टर बिल्ड अप

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के पास इस कहानी में बहुत ही शानदार किरदार थे, लेकिन वह दर्शकों से इनका परिचय ही नहीं करा पाए और किरदारों के साथ दर्शकों का जुड़ाव बिल्कुल भी नहीं हो पाया

 
Image Credit : इंस्टाग्राम

एडिटिंग

निर्देशक ने अपने अच्छे-खासे काम को एडिटर के हाथों में सौंप दिया। फिल्म के सीन में सीक्वेंस की भारी कमी देखी गई। पल भर में एक दम से सीन का बदल जाना फिल्म देखने के दौरान एक खीझ पैदा कर देती है।
Image Credit : इंस्टाग्राम

बैकग्राउंड म्यूजिक

एडिटिंग के बाद रही सही कसर बैकग्राउंड म्यूजिक ने पूरी कर दी। सीन कुछ चल रहा है और म्यूजिक कुछ और। विक्की कौशल की पूरी मेहनत पर बार-बार बैकग्राउंड म्यूजिक ने पानी फेर दिया।
Image Credit : इंस्टाग्राम

डायलॉग

अक्सर इस तरह की फिल्मों में कुछ ऐसे डायलॉग मिलते हैं, जो लोगों के बीच यादगार बनकर रह जाते हैं, लेकिन ‘छावा’ में इस तरह के डायलॉग्स की भी कमी हैं जो यादगार हों।
Image Credit : इंस्टाग्राम

इमोशन

इन सभी सभी चार मामलों की वजह से फिल्म का इमोशन बिल्कुल ही गड़बड़ हो गया। फिल्म दर्शकों से कनेक्ट करने में असफल रही। जहां फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर दर्शकों को रोना चाहिए, वहां उनके इमोशंस खुलकर सामने नहीं आ पाए।
Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसके साथ कॉफी डेट पर निकलीं उर्वशी?

इंस्टाग्राम
Read Now