चोट लगने के बाद, फिर से 'छावा' की शूटिंग करने को तैयार विक्की! विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में हैं बीते दिनों एक्शन सीक्वेंस पर काम करते समय अभिनेता को चोट लगने के बाद शूटिंग रोक दी गई थी वहीं, अब बताया जा रहा है कि विक्की नौ मार्च से महाराष्ट्र के वाई में शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं इस फिल्म में अभिनेता छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे 'छावा' में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ---gjf