विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' का पहला गाना रिलीज

अमर उजाला

Fri, 2 May 2025

Image Credit : instagram

विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म किंगडम है। अब इस पर नया अपडेट सामने आया है।
 

Image Credit : यूट्यूब

जर्सी फेम गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा ने अपने दमदार टीजर से दर्शकों का ध्यान खींचा था।
 

Image Credit : यूट्यूब

भाग्यश्री बोरसे इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसका संगीत अनिरुद्ध ने दिया है।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

निर्माताओं ने आज पहला गाना 'हृदयम लोपाला' रिलीज कर दिया। खास बात ये है कि यह ऑडियो सॉन्ग नहीं है।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

निर्माताओं ने इस बार बॉलीवुड का रास्ता अपनाते हुए पूरा वीडियो गाना रिलीज किया, जिसमें फिल्म के सीन्स भी शामिल हैं।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

कृष्ण कांत ने गीत के बोल लिखे, जबकि अनिरुद्ध और अनुमिता नादेसन ने स्वर दिए।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

निर्माताओं ने कहा कि फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में आएगी।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

नागा वामसी और साई सौजन्या इस फिल्म का निर्माण सिथारा एंटरटेनमेंट और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले कर रहे हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @thedeverakonda

राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ से पहले इन फिल्मों में भी दिखी टाइम लूप की कहानी

यूट्यूब
Read Now