अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
नंदमुरी कल्याण राम अभिनीत फिल्म ‘अर्जुन सन ऑफ वैजयंती’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
बीते दिन शनिवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जो 2 मिनट 41 सेकेंड है।
इसके ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में विजयशांति ने फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए, जो फिल्म में नंदमुरी की मां के किरदार में हैं।
विजयशांति ने कहा कि यह फिल्म भावनाओं से ओत-प्रोत है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करेगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन माओं को समर्पित है, जिन्हें अपने बेटों के भविष्य और भलाई की चिंता रहती है।
इस फिल्म में विजयशांति एक ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं और एक मां हैं।
फिल्म का निर्देशन प्रदीप चिलुकुरी ने किया है। इसमें नंदमुरी और विजयशांति के अलावा सोहेल खान और सई मांजरेकर भी हैं।
यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
राजस्थान पहुंच कर अनुष्का सेन ने दिए कातिलाना पोज