अमर उजाला
Mon, 2 December 2024
सोमवार को विक्रांत मैसी ने अपने प्रशंसकों को तब चौंका दिया जब उन्होंने घोषणा की कि वह 2025 के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लेंगे
सोमवार को अभिनेता ने संसद में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में भाग लिया
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसदों के साथ फिल्म देखी
ब्रेक की घोषणा के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी
इस दौरान वह अपनी फिल्म के प्रदर्शन से खुश थे, हालांकि, उन्होंने फिल्मों से ब्रेक के सवालों को टाल दिया
अभिनेता से जब इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में पूछा गया तो वह बिना कुछ कहे चले गए
ट्रोलिंग से परेशान होकर इन सितारों ने बंद किया कमेंट सेक्शन