अमर उजाला
Sat, 7 December 2024
हाल ही में अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर के साथ विनोद कांबली का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद से वह चर्चा में है
विनोद कांबली ने क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद कुछ फिल्मो में भी काम किया था, आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में
विनोद कांबली रवि दीवान की फिल्म ‘अनर्थ’ (2001) में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने संजय दत्त , सुनील शेट्टी , प्रीति झंगियानी जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी
‘अनर्थ’ में विनोद कांबली ने सुनील शेट्टी के किरदार ‘जिम्मी’ के दोस्त ‘बंड्या’ का किरदार अदा किया था
उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म थी, ‘पल पल दिल के सात’ थी, इस फिल्म में उनके साथ अजय जडेजा भी दिखे थे, जिसका निर्देशन वी. कृष्ण कुमार ने किया है
‘पल पल दिल के सात’ में विनोद कांबली अपना ही किरदार निभाया था
वह कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रहे हैं, उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘बेट्टानागेरे’ में भी सहायक भूमिका निभाई थी
लहरिया ड्रेस में खूबसूरत लगीं करिश्मा तन्ना