अमर उजाला
Wed, 8 April 2026
पिछले साल महाकुंभ में माला बेचने वाली एक लड़की वायरल गर्ल मोनालिसा के नाम से मशहूर हुईं। आगे चलकर उसे फिल्में भी मिलीं।
इस साल उसने फरमान नाम के लड़के से प्रेम विवाह किया। लेकिन इस शादी पर लव जिहाद का आरोप कई लोगों ने लगाया।
वायरल गर्ल मोनालिसा के माता-पिता भी उसकी शादी के खिलाफ हैं।
एक शिकायत में परिवार ने आरोप लगाया है कि मोनालिसा नाबालिग है। इसलिए उसकी शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है।
अब मोनालिसा की शादी का मामला राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पास पहुंच गया। आयोग ने खरगोन पुलिस अधीक्षक को नोटिस देकर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि मोनालिसा की उम्र की निष्पक्ष जांच कराई जाए। अगर वह नाबालिग पाई जाती है तो संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
हालांकि खरगोन पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करें। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य वैध साक्ष्य शामिल हों।
शूट पर निकलीं सान्या मल्होत्रा, कश्मीर से साझा की झलकियां; देखें