अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं, लेकिन हाल ही में विराट कोहली को एक मामले के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
30 अप्रैल को अभिनेत्री अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह प्रिंटेड रैप स्कर्ट के साथ ग्रीन क्रॉप टॉप पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
लेकिन इंटरनेट यूजर्स का ध्यान इस बात पर गया कि विराट कोहली ने अवनीत की पोस्ट को पहले लाइक किया, फिर उसे अनलाइक किया।
विराट की यह गतिविधि उनके फैन पेज पर शेयर की गई। इस पर एक यूजर ने लिखा 'कोहली साहब यह कैसा व्यवहार है?' एक और ने लिखा 'अच्छा बेटा पापा को फोन करो।'
विराट कोहली ने अब चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्पष्टीकरण की एक स्टोरी डाली है।
स्टोरी में विराट ने लिखा है, मैं यह साफ करना चाहूंगा कि फीड साफ करते समय एल्गोरिदम ने गलती से एक इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है।
उन्होंने आगे लिखा 'इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूं कि कोई अनावश्यक धारणा न बनाई जाए। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।'
आपको बता दें कल विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने दोनों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी।
अर्चना पूरन सिंह को क्यों नहीं आता खाना बनाना? मां ने बता दी सच्चाई