अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
अभिनेता विवियन डिसेना को हाल ही में मुंबई में देखा गया। पैपराजी को फोटो पोज देते हुए एक्टर ने एक जरूरी सलाह भी दी।
विवियन ने कहा, 'रमजान के मौके पर आप लोग खूब एंज्वॉय कर रहे होंगे। लेकिन जरा ध्यान रखिएगा कि ओवर ईटिंग ना करें।' इसके बाद उन्होंने सबको रमजान मुबारक भी कहा।
विवियन के निजी जीवन की बात की जाए तो उनकी पत्नी मुस्लिम हैं, उनका नाम नूरन अली है। वह मिस्र की रहने वाली हैं।
विवियन डिसेना आखिर बार रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए। वह इस शो के रनअप भी रहे।
विवियन डिसेना को टीवी सीरियल 'मधुबाला' से पॉपुलैरिटी मिली थी। आज भी दर्शक उन्हें इस सीरियल के कारण पहचानते हैं।
रुबीना दिलैक-श्रीलीला पर चढ़ा भारतीय पहनावे का रंग, दमक उठा रूप