अमर उजाला
Tue, 26 August 2025
सुपरस्टार रजनीकांत की कुली ने रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखा है।
फिल्म ने अपने 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 2.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन जोड़ा।
इसके साथ फिल्म की कुल कमाई 259.87 करोड़ तक पहुंच गई है। फिल्म ग्लोबल स्तर पर भी 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
रजनीकांत की स्टार पावर और दर्शकों की भारी संख्या में सिनेमाघरों में मौजूदगी ने इसे एक ब्लॉकबस्टर साबित कर दिया है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' की शुरुआत जोरदार रही थी, लेकिन अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है।
11वें दिन फिल्म ने केवल 6.60 करोड़ रुपये कमाए और सोमवार को यह आंकड़ा गिरकर 2.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
12 दिनों में कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रहा, जो उम्मीद से काफी कम है। बॉक्स ऑफिस पर कुली की तुलना में फिल्म पिछड़ती नजर आ रही है।
वर्तमान हालात को देखें तो रजनीकांत की 'कुली' लगातार 'वॉर 2' पर भारी पड़ रही है।
रुकने का नाम ही नहीं ले रही ‘महावतार नरसिम्हा’, 32वें दिन भी की शानदार कमाई