'वॉर 2' पर एक बार फिर भारी पड़ी 'कुली', जानें फिल्म का कलेक्शन

अमर उजाला

Sun, 31 August 2025

Image Credit : एक्स

रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर एकबार फिर से दम दिखाया है। बीते कुछ दिनों से फिल्म के कलेक्शन में लगातार कमी देखी जा रही थी। 

Image Credit : यूट्यूब

 शनिवार के दिन फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 3.24 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 1.7 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

अगर 'कुली' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 17 दिनों में 276.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए भी शनिवार शुभ साबित हुआ। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ने शनिवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि शुक्रवार को फिल्म लाखों में सिमट गई थी और इसने मात्र 65 लाख रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

'वॉर 2' ने 17 दिनों में अभी तक कुल 233 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जहां कुछ दिनों तक 'कुली' और 'वॉर 2' में जबरदस्त टक्कर हुई थी। वहीं अब 'वॉर 2' 'कुली' के आगे नतमस्तक नजर आ रही है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

दूसरे दिन भी ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, जानें कमाई

एक्स
Read Now