अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
आज इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' रिलीज हो गई। फिल्म में इमरान हाशमी ने बीएसएफ जवान का किरदार निभाया है। फिल्म जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर आधारित है।
फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा जोया हुसैन और साई ताम्हणकर हैं। जोया हुसैन ने 'ग्राउंड जीरो' के अलावा कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाया है। आइए उनकी फिल्मों के बारे में जानते हैं।
'भैया जी' फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म में जोया हुसैन के अलावा मनोज बाजपेयी भी हैं। फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।
फिल्म 'अनकही कहानियां' साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जोया हुसैन के अलावा अभिषेक बनर्जी अहम किरदार में थे। फिल्म में शहर की चहल पहल के अलावा तीन कहानियां दिखाई गई हैं।
'लाल कप्तान' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जोया हुसैन के अलावा सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा थीं। फिल्म में बदले की कहानी दिखाई गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी थी।
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'नामदेव भाऊ; इन सर्च ऑफ साइलेंस' एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में एक शांत ड्राइवर और एक बातूनी लड़के की यात्रा की कहानी दिखाई गई है।
फिल्म 'मुक्केबाज' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इसमें जोया हुसैन के साथ विनीत कुमार सिंह अहम किरदार में हैं। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा था।
अब ये देखना होगा कि जोया हुसैन की नई फिल्म 'ग्राउंड जीरो' बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है? फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाती है या नहीं?
रिया चक्रवर्ती ने बनाए नए दोस्त, खेतों में सैर करती आईं नजर