अक्षय कुमार की फिल्म में दिखेंगे 'पंचायत' के नए सचिव वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन में दिखे नए सचिव जी ने अपने अभिनय से सभी का ध्यान खींचा है इस किरदार को निभाने वाले अभिनेता का नाम विनोद सूर्यवंशी हैं 'पंचायत' में विनोद का रोल छोटा सा था, लेकिन जिन लोगों को उनका काम पसंद आया, वो इस बार उन्हें बड़े परदे पर देख पाएंगे दरअसल, विनोद सूर्यवंशी जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में दिखाई देंगे विनोद ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वो फिल्म में अपने किरदार के लिए मेकअप लेते हुए नजर आ रहे हैं इस फिल्म में अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, फिल्म के पिछले दोनों भाग को लोगों ने खूब पसंद किया था d