अमर उजाला
Mon, 11 March 2024
फिल्मों की तरह ही गोविंदा अपनी लव लाइफ में हीरो नंबर वन रहे हैं
आज गोविंदा और सुनीता अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मना रहे हैं
साल 1987 में आज ही के दिन गोविंदा ने सुनीता से शादी रचाई थी
हालांकि, इनके प्यार की शुरुआत लड़ाई-झगड़े से हुई थी
करियर की शुरुआती दौर में गोविंदा अपने मामा के घर रहते थे, जहां उनकी बहन से मिलने सुनीता घर आया-जाया करती थीं
इस दौरान दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़े होते रहते थे
दोनों को डांस का काफी शौक था, डांस के जरिए ही गोविंदा और सुनीता करीब आए थे,
जब गोविंदा ने सुनीता को प्रपोज किया तब वे 15 साल की थीं और गोविंदा 21 साल के
दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया इसके बाद शादी के बंधन में बंध गए
ये जोड़ी 36 साल से एक दूसरे साथ निभा रही है और ये दो बच्चे टीना और यशवर्धन आहूजा के माता-पिता हैं
कैलेंडर गर्ल्स के रूप में पूनम को मिली थी पहचान