अमर उजाला
Mon, 1 July 2024
अगर पूछा जाए कि वह कौन सी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन और सलमान खान ने एक साथ काम किया था तो लोग झट से 'हम दिल दे चुके सनम' का नाम ले देंगे
लेकिन इसके कई साल बाद भी दोनों ने साथ में एक फिल्म में काम किया था, जिसे कई लोग भूल भी चुके हैं
साल 2009 में अजय देवगन और सलमान खान ने एक बार फिर से 'लंदन ड्रीम्स' फिल्म में अभिनय किया था, इसमें आसिन और आदित्य रॉय कपूर ने भी काम किया था
फिल्म का टिकट खिड़की पर बुरा हाल देखने को मिला था, हालांकि इसके गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था
सैकनिल्क के मुताबिक, 'लंदन ड्रीम्स' का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये था और इसने देशभर में केवल 38.64 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था
12 वर्षों तक शिखा के प्यार में डूबे रहे थे 'गजोधर भैया