जब अक्षय कुमार ने की इस अभिनेता की पत्नी को बेवकूफ बनाने की कोशिश

अमर उजाला

Mon, 26 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार की एक और फिल्म 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

इस बार उन्हें लंबे वक्त के बाद कॉमेडी करते हुए देखा गया था, अक्षय को असल जिंदगी में भी मौज-मस्ती करते हुए देखा जाता है, खासकर फिल्मों के सेट पर

Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज किंग' फिल्म में काम कर चुके मनोज पाहवा ने हाल ही में, हिंदी रश से बात करते हुए उनका एक किस्सा साझा किया

Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

मनोज ने बताया कि जब वो ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो एक बार उनकी पत्नी सीमा का फोन आया, लेकिन अक्षय ने फोन उठा लिया और नेहा धूपिया के साथ मिलकर प्रैंक करने लगे
Image Credit : इंस्टाग्राम @manoj__pahwa429

अक्षय कुमार और नेहा धूपिया ये जताना चाह रहे थे कि मनोज किसी औरत के साथ हैं, लेकिन वो सीमा को मूर्ख नहीं बना पाए, बाद में मनोज ने अक्षय को कहा कि उनका ये तरीका चलने वाला नहीं है, क्योंकि उनकी शादी को काफी वक्त हो गया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

बता दें कि अक्षय कुमार अब 'स्काई फोर्स' फिल्म में नजर आएंगे

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

बॉलीवुड सितारों ने दी जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

इंस्टाग्राम
Read Now