जब सलमान के मामले में 'वेदा' के डायरेक्टर से हो गई थी चूक
अमर उजाला
Thu, 22 August 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @nikkhiladvani
निर्देशक निखिल आडवाणी की नई फिल्म 'वेदा' रिलीज हो चुकी है, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को 'स्त्री 2' और अन्य फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है
Image Credit : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
निखिल आडवाणी को हाल ही में, अपनी फिल्म के प्रचार के लिए जाकिर खान के शो में देखा गया
Image Credit : इंस्टाग्राम @nikkhiladvani
इस दौरान उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' से जुड़ा एक किस्सा बताया, जिसमें सलमान खान और जॉन अब्राहम समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
'सलाम-ए-इश्क' से पहले निखिल आडवाणी शाहरुख खान के साथ तीन फिल्मों पर काम कर चुके थे, इनमें से एक 'कल हो ना हो' भी थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
निखिल ने बताया कि जिस दिन 'सलाम-ए-इश्क' का मुहूर्त हो रहा था तो उनके मुंह से सलमान खान के नाम की जगह शाहरुख खान का नाम निकल गया था, जिसके बाद सेट पर सन्नाटा पसर गया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
बता दें कि 'सलाम-ए-इश्क' फ्लॉप साबित हुई थी और इस फिल्म के बाद जॉन और निखिल की कई साल तक बातचीत भी बंद हो गई थी, फिर 'सत्यमेव जयते' और 'बाटला हाउस' के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
स्त्री 2 की धांसू कमाई जारी, जानिए अन्य फिल्मों का भी कलेक्शन