जब अक्षय कुमार ने ली थी करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' पर चुटकी

अमर उजाला

Thu, 15 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार की इस साल की एक और फिल्म 'खेल खेल में' आज यानी 15 अगस्त को रिलीज हो गई है

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय के फैंस को उम्मीद है कि लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय कुमार इससे वापसी कर लेंगे

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

हालांकि, अक्षय कुमार एक इवेंट के दौरान बेफ्रिकी वाले अंदाज में कह चुके हैं कि भले ही लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, लेकिन वो मरे नहीं हैं और काम करते रहेंगे

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय कुमार को इसी तरह के अंदाज में जवाब देने के लिए जाना जाता हैं, एक बार एक पुरस्कार समारोह के दौरान भी उन्होंने करण जौहर को मजेदार जवाब दिया था
Image Credit : पीटीआई

करण ने अक्षय से पूछा था कि वो कौन-सी आखिरी फिल्म थी, जिसे देखकर वो रोए थे, जवाब में अक्षय ने कहा कि 'दंगल' देखकर वो रो पड़े थे

Image Credit : PTI

लेकिन अगले ही पल अक्षय ने करण की फिल्म पर चुटकी लेते हुए कहा कि रोने वाली फिल्म देखने के बाद हंसने की जरूरत होती है, इसलिए 'दंगल' के बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' देखी थी

Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'स्त्री 2' ने किया कमाल, सलमान की बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया

इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
Read Now