जब हनी सिंह ने बादशाह को पिलाई थी शराब हनी सिंह और बादशाह अक्सर अपने गीतों के जरिए एक-दूसरे पर कटाक्ष करते रहते हैं हाल ही में, बादशाह ने एक साक्षात्कार में हनी के साथ अपनी दोस्ती के पुराने दिनों को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया बादशाह ने बताया कि हनी सिंह शराब को लेकर कुछ न कुछ नए-नए प्रयोग करते रहते थे हनी सिंह को लगता था कि बादशाह चुपचाप रहते हैं, इसलिए उन्हें शराब पिलाई जाए और वो कुछ बोले बादशाह ने बताया कि हनी ने उन्हें शराब तो पिलाई, लेकिन पीने के बाद वो बोलने के बजाय सो गए थे बता दें कि बादशाह ने पिछले दिनों अपने गाने जालिम से धमाल मचाया था और हनी सिंह अपनी नई अल्बम ग्लोरी से चर्चा में हैं d