जब बेटे को थप्पड़ मारने के लिए शाहिद की मां ने किया अमृता राव को मोटिवेट
अमर उजाला
Wed, 19 June 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर ने 'इश्क विश्क' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी, इसका निर्देशन केन घोष ने किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अमृता राव ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी, दोनों साथ में 'विवाह' फिल्म में भी काम कर चुके हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @amrita_rao_insta
'इश्क विश्क' की शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए अमृता राव को शाहिद कपूर को थप्पड़ मारना था, लेकिन वो ऐसा करने से हिचकिचा रही थीं
Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सेट पर शाहिद की मां नीलिमा भी मौजूद थीं
Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
इस सीन को लेकर नीलिमा ने अमृता से बातचीत करते हुए उन्हें समझाने का काम किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @amrita_rao_insta
शाहिद की मां ने अमृता से कहा था कि तुम्हें इस काम को बढ़िया तरीके से करना होगा, क्योंकि ऐसा करना तुम्हारे काम का हिस्सा है, इसके बाद अमृता ने अच्छा शॉट दिया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @amrita_rao_insta
बिग बॉस ओटीटी 3 में 'वड़ा पाव गर्ल' की एंट्री से नाखुश दर्शक, किया ट्रोल