दिल्ली की वो पार्टी, जिसमें सलमान खान को लड़की ने मारा था थप्पड़ अभिनेता सलमान खान अगले साल ईद के मौके पर 'सिकंदर' फिल्म में नजर आएंगे, इसमें उनकी और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी रील लाइफ में एक्शन करने वाले सलमान खान कई साल पहले असल जिंदगी में खुद ही एक्शन का शिकार हो गए थे दरअसल, मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, डिजाइनर संजना जॉन ने दिल्ली में एक पार्टी का आयोजन किया था इसमें सलमान खान भी पहुंचे थे और इसी पार्टी में उन्हें एक लड़की ने थप्पड़ मार दिया था रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान इस घटना के बाद शांत ही थे, उन्होंने गार्ड से कहकर उस लड़की को बाहर निकलवा दिया था रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि जिस लड़की ने सलमान को थप्पड़ मारा था, उसने सोहेल और सुष्मिता के साथ भी बदतमीजी से व्यवहार किया था d