जब अमिताभ बच्चन की फिल्म में न्यूज रीडर बने थे राजकुमार राव इन दिनों राजकुमार राव अपनी नई फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता से काफी खुश हैं 'स्त्री 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 260 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है बहुत कम लोग जानते होंगे कि राजकुमार राव ने साल 2010 में आई अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली एक फिल्म में काम किया था इस फिल्म का नाम है- 'रण', जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है 'रण' में राजकुमार का रोल बहुत छोटा सा था और उन्होंने न्यूज रीडर का किरदार अदा किया था इस फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव, मोहनिश बहल, गुल पनाग और रजत कपूर समेत कई कलाकारों ने काम किया था d