जब करीना कपूर की फिल्म हिट होने की भविष्यवाणी हो गई थी सच
अमर उजाला
Fri, 30 August 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन में नजर आएंगी, इसमें अजय देवगन भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर कई साल पहले सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय शो बिग बॉस में आई थीं
Image Credit : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
इस दौरान उनके साथ अजय देवगन और रोहित शेट्टी भी थे, तीनों अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में वहां आए थे
Image Credit : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सलमान ने करीना से एक सवाल पूछा था कि क्या उन्होंने अजय देवगन के साथ पहले भी काम किया है, जवाब में करीना ने कहा था कि हां, ओमकारा और गोलमाल रिटर्न्स में
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
इतना सुनते ही सलमान ने अपनी और करीना की जोड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे साथ दो फ्लॉप फिल्में की हैं और अजय के साथ दो हिट
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
इसके बाद करीना ने कहा था कि अगली फिल्म हिट होगी, साल 2011 में जब बॉडीगार्ड रिलीज हुई तो ऐसा ही हुआ था और बेबो की भविष्यवाणी सच साबित हो गई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
बॉलीवुड के रईस सितारे हैं ये कलाकार, जानें नेटवर्थ के मामले में कौन है आगे?