मन्नत में बैठे-बैठे राजकुमार पर हुआ शाहरुख की बात का असर, खरीद डाला 44 करोड़ का घर

अमर उजाला

Fri, 23 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

राजकुमार राव इन दिनों अपनी नई फिल्म स्त्री 2 की सफलता से बेहद खुश हैं, उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @ rajkummar_rao

राजकुमार राव ने दो साल पहले जूहु में 44 करोड़ रुपये का एक घर खरीदा था

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

यह वही घर है, जिसे जान्हवी कपूर ने साल 2020 में खरीदा था, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मुताबिक, जान्हवी ने इसे 39 करोड़ में खरीदा था

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

राजकुमार राव के आलीशान घर को खरीदने के पीछे शाहरुख खान की बड़ी भूमिका रही है, उनकी एक बात से राजकुमार इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस महंगे घर को खरीद लिया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk

दरअसल, राजकुमार ने लल्लनटॉप को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि एक बार वो शाहरुख के घर पर गए हुए थे और किंग खान मन्नत को लेकर बात करने लगे

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

इस दौरान उन्होंने राजकुमार से कहा कि कभी भी घर खरीदों तो औकात से ज्यादा का खरीदना, क्योंकि तब ऊपरवाला देखता है और मदद करता है और तुम खुद भी ज्यादा मेहनत करोगे

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

पैपराजी के साथ मस्ती के मूड में दिखे इब्राहिम अली खान

इंस्टाग्राम
Read Now