अमर उजाला
Sun, 26 May 2024
अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के अन सर्टन रिगार्ड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया
वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में किसी भी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
बता दें कि सेनगुप्ता ने कई सारे बॉलीवुड फिल्मों में बतौर प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर पर काम किया है, इसमें संजीव शर्मा की सात उच्चके (2016) जिसमें मनोज बाजपेयी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में थे
अनसूया ने नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के शो मसाबा-मसाबा का सेट भी तैयार किया था
साल 2021 में अनसूया मुंबई से गोवा में शिफ्ट हो गई थीं
अनसूया कोलकाता की रहने वाली हैं और जादवपूर यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य पढ़ाई की थी
इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा कॉमेडी ड्रामा का भरपूर मजा