अमर उजाला
Wed, 27 August 2025
साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मेनन और उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
उनपर पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की है।
23 मई 1996 को केरल के त्रिशूर में जन्मी लक्ष्मी मेनन ने कम उम्र में ही फिल्मों में कदम रखा और जल्द ही उन्हें तमिल इंडस्ट्री की 'लकी स्टार' कहा जाने लगा।
लक्ष्मी मेनन का फिल्मी करियर 2011 में 'रघुविंते स्वंथम रसिया' (मलयालम फिल्म) से शुरू हुआ।
इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा की ओर रुख किया और निर्देशक प्रसन्ना वेंकटेश की फिल्म 'सुंदरपंडियन' (2012) से तमिल डेब्यू किया।
उनकी कई हिट फिल्में रहीं- कुट्टी पुळि, 'कुम्की' (2012), 'पांडियनाडु' (2013), 'नान सिगप्पु मनिथन' (2014), 'जिगरठंडा'।
उन्हें कई बार तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड और दूसरे साउथ फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया।
कम उम्र में ही उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं जैसे विशाल, कार्थी, ससिकुमार और विक्रम प्रभु के साथ काम किया।
2016 के बाद लक्ष्मी मेनन ने फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाई, लेकिन बाद में फिर से उन्होंने सिनेमा में वापसी की।
मंगलवार के दिन बढ़ा ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ का कलेक्शन, जानें कमाई