कौन हैं मैंडी ठक्कर जिन्हें हनी सिंह के साथ मिला गाना? वायरल हुई दोनों की तस्वीर

अमर उजाला

Sun, 29 June 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

पंजाबी अभिनेत्री मैंडी ठक्कर जल्द ही हनी सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'वन थाउजैंड माइल्स' में नजर आने वाली हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर मैंडी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। हनी सिंह ने लिखा- 'मेरी जिंदगी के अधूरे अध्याय को पूरा कर रहा हूं!'

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

कुछ समय पहले हनी सिंह ने मैंडी से 12 साल बाद हुई अपनी मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

मैंडी ठक्कर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2009 में पंजाबी फिल्म 'एकम-सन ऑफ सोएल' से शुरुआत की थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

पंजाबी सुपरस्टार बब्बू मान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म के बाद उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

'सरदार जी', 'मिर्जा- द अनटॉल्ड स्टोरी', 'तू मेरा बाई, मैं तेरा बाई', 'अरदास' और 'रब दा रेडियो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनका अभिनय खूब सराहा गया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

मैंडी ठक्कर ने सिद्धू मूसेवाला के साथ काम किया था उनकी 2021 की पंजाबी फिल्म ‘येस आई एम स्टूटेंड’ में। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

मैंडी ठक्कर ने पिछले साल अपने दोस्त शेखर कौशल से शादी की है जो एक जिम ट्रेनर हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

मैंडी ठक्कर की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनके हर पोस्ट को जबरदस्त लाइक्स मिलते हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

‘वन थाउजैंड माइल्स’ के अलावा मैंडी के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं, जिनकी अनाउंसमेंट जल्द ही हो सकती है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

10 तस्वीरों में देखें सिंबा के साथ शेफाली की बॉन्डिंग, जिस पर जान छिड़कती थीं 'कांटा लगा गर्ल'

इंस्टाग्राम
Read Now