अमर उजाला
Tue, 15 July 2025
'पंचायत' सीरीज में 'दामाद जी' के किरदार से लोकप्रिय हुए एक्टर आसिफ खान को हाल ही में हार्ट अटैक आया। इसकी जानकारी उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम पर दी है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए लिखा- 'पिछले 36 घंटों में मैंने महसूस किया कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है।'
इसके अलावा आसिफ ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वो फिलहाल रिकवर कर रहे हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं।
आसिफ ने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है। उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है।
इनमें ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, ‘परी’, ‘पगलैट’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘काकूदा’ और इसी साल आई ‘द भूतनी’ शामिल हैं।
रितेश देशमुख-सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'काकूदा' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले थे।
आसिफ राजस्थान के एक छोटे से गांव निम्बाहेड़ा के रहने वाले हैं। मुंबई आकर उन्होंने वेटर तक की नौकरी भी की है।
आसिफ खान ने अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में की थी। वो फिल्म 'रेडी' और 'अग्निपथ' में जूनियर आर्टिस्ट रहे हैं।
'मिर्जापुर' सीरीज उनके करियर की मील का पत्थर साबित हुई। उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया।
स्विमवियर में अशनूर कौर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस