अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
अक्षय कुमार की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर आज जारी हो गया है।
जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार पर आधारित इस फिल्म में अक्षय दिग्गज वकील सी. शंकरन नायर के किरदार में दिखेंगे। यहां जानिए कौन हैं सी शंकरन नायर।
11 जुलाई 1857 को जन्मे शंकरन नायर ने 1877 में मद्रास प्रेसीडेंसी कॉलेज से आर्ट की डिग्री ली और मद्रास लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की।
1880 में शंकरन नायर ने मद्रास हाईकोर्ट से अपनी वकालत शुरू की। 1887 में शंकरन नायर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।
13 अप्रैल 1919 को जब जलियांवाला बाग में भीषण नरसंहार हुआ और अंग्रेजों ने देशवासियों पर गोलीबारी की तब शंकरन नायर शिक्षा मंत्री और वायसराय की कार्यकारी परिषद में एकमात्र भारतीय प्रतिनिधि थे।
यह घटना शंकरन नायर के जीवन में सबसे अहम मोड़ लेकर आई। इसके बाद उन्होंने वायसराय की कार्यकारी परिषद से इस्तीफा दे दिया।
अंग्रेजों ने इस घटना के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया था। इसके बाद शंकरन नायर ने अंग्रेजों की इस क्रूरता को उजागर करने की ठानी। उन्होंने अदालत में अंग्रेज सरकार के विरुद्ध अकेले लड़ाई लड़ी।
नायर ने कोलोनियल ऑफिसर पर अपनी प्रशासनिक शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने और अत्याचार बढ़ाने का आरोप लगाया। इसके चलते उन पर लंदन में मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया गया।
1928 में वो साइमन कमीशन के साथ सहयोग करने के लिए भारतीय केंद्रीय समिति के अध्यक्ष थे। समिति ने भारत के लिए डोमिनियन स्टेटस की मांग करते हुए एक अच्छी तरह से तर्कपूर्ण रिपोर्ट तैयार की।
24 अप्रैल 1934 को सी. शंकरन नायर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
पेरिस पहुंची क्रिस्टल डिसूजा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें