कौन हैं 31 साल की शिवांगी वर्मा? 70 साल के एक्टर से है अफेयर की अफवाह

अमर उजाला

Sat, 5 July 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

पिछले कुछ वक्त से अभिनेत्री शिवांगी वर्मा लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

इसके पीछे की वजह है उनकी पिछले साल दिसंबर में शेयर की गई एक तस्वीर। जिसमें वो एक्टर गोविंद नामदेव के साथ नजर आ रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

70 साल के सीनियर एक्टर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए शिवांगी ने कैप्शन में लिखा था, ‘प्यार की कोई उम्र और सीमा नहीं होती।’

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

शिवांगी की इस पोस्ट के बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं उड़ने लगी थीं। जिसे लेकर गोविंद नामदेव को ट्रोल भी किया गया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

हालांकि, एक्टर ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया और बताया कि यह सिर्फ प्रमोशन के लिए ऐसा किया है, ये रियल नहीं रील लाइफ प्यार है। ये फोटो 'गौरीशंकर गोहरगंज वाले' फिल्म के सेट की है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

इन अफवाहों की वजह से गोविंद नामदेव को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा और यहां तक की उनकी पर्सनल लाइफ भी इससे प्रभावित हुई।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@realgovindnamdev

अब गोविंद नामदेव ने शिवांगी से माफी मांगने की बात कही है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@realgovindnamdev

शिवांगी की बात करें तो उनकी उम्र 31 साल की है। शिवांगी दिल्ली में पली बढ़ी हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

शिवांगी वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने 'नच बलिए सीजन 6' से डेब्यू किया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

इसके बाद उन्हें कई टीवी सीरियलों में देखा गया। इनमें ‘हमारी सिस्टर दीदी’, ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’, ‘टीवी बीवी और मैं’ और ‘छोटी सरदारनी’ जैसे शो शामिल हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

शिवांगी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

शिवांगी अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी कई बोल्ड फोटोज मौजूद हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@shivangi2324

ब्लैक बिकनी में प्रणिता सुभाष ने बीच पर दिए खूबसूरत पोज

इंस्टाग्राम @pranitha.insta
Read Now