कौन हैं 'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल? नेट वर्थ से विवादों तक जानें सबकुछ

अमर उजाला

Tue, 26 August 2025

Image Credit : एक्स

'बिग बॉस 19' के शुरू होते ही कंटेस्टेंट तान्या मित्तल चर्चाओं में आ गई हैं। आध्यात्मिक इन्फलुएंसर तान्या काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

Image Credit : एक्स

इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ तान्या बिजनेसवुमन, पॉडकास्टर और पूर्व मॉडल हैं। खुद का ब्रैंड 'हैंडमेड विद लव बाय तान्या' चलाती हैं, जिसमें हैंडबैग्स, हैंडकफ्स और साड़ियां शामिल है। 

Image Credit : एक्स

करीब 2.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अक्सर तान्या आध्यात्मिक कहानियां और मोटिवेशनल पोस्ट्स भी शेयर करती हैं।

Image Credit : एक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या पूर्व ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी हैं। उन्हें मिस एशिया टूरिज्म 2018 का खिताब मिल चुका है।

Image Credit : एक्स

महाकुंभ के दौरान तान्या मित्तल पूरे देश में सुर्खियों में आई थीं। उस समय उनका एक वीडियो वायरल हुआ था।

Image Credit : एक्स

मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ का अपना अनुभव तान्या ने एक इमोशनल वीडियो में शेयर किया था, जिससे वो रातों-रात सुर्खियों में आ गईं।

Image Credit : एक्स

पहलगाम आतंकी अटैक के दौरान तान्या मित्तल विवादों में घिर गई थीं। उन्होंने हमले पर कहा था कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।

Image Credit : एक्स

इंस्टाग्राम बायो में तान्या खुद को मिस एशिया 2018 की विनर बताती हैं। साथ ही, दावा करती हैं कि उन्होंने 400 से ज्यादा अवॉर्ड्स जीते हैं।

Image Credit : एक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या मित्तल की नेटवर्थ करीब 2 करोड़ है। वो अपने साथ बॉडीगार्ड्स की फौज लेकर भी चलती हैं। 

Image Credit : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' और 'कुली' में बराबरी की टक्कर, जानें अब तक का कलेक्शन

एक्स
Read Now