अमर उजाला
Tue, 15 July 2025
दिग्गज एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
धीरज कुमार की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें एक्यूट निमोनिया हो गया था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था।
उनका अंतिम संस्कार कल यानी 16 जुलाई को किया जाएगा। उन्होंने कई लोकप्रिय शोज और फिल्मों में बतौर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काम किया था।
धीरज कुमार का जन्म 1 अक्तूबर 1944 को पटना, बिहार में हुआ था। वो एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे।
उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए साल 1965 में मुंबई का रुख किया।
उनके परिवार में पत्नी जूबी कोचर और एक बेटा आशुतोष हैं, जो लगभग 18 साल के हैं। बेटा इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा है और पढ़ाई कर रहा है।
1970 के दशक में उन्होंने ‘दीदार’, ‘रातों का राजा’, ‘बहारों फूल बरसाओ’, ‘शराफत छोड़ दी मैंने’ जैसी फिल्मों में अभिनेता के तौर पर अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने लगभग 21 पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है जिनमें हाल की फिल्मों ‘सज्जन सिंह रंगरूट’, ‘इक संधू हुंदा सी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
उन्होंने ‘आबरा का डाबरा’ और रहस्य-रोमांच से भरी ‘काशी: इन सर्च ऑफ गंगा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया।
‘ओम नमः शिवाय’, ‘श्री गणेश’, ‘अदालत’, ‘संस्कार’ जैसे शोज का निर्देशन भी उन्होंने किया। इसके अलावा वो निर्माता के तौर पर भी काफी शोज बना चुके थे।
मानसून के दिनों में खुश दिखीं भूमि पेडनेकर, कैजुअल ड्रेस में दिए पोज