शालीन ने क्यों कहा, "माधुरी मैम को देखकर बेहोश ना हो जाऊं" टीवी अभिनेता शालीन भनोट जल्द ही माधुरी दीक्षित के अमेरिका टूर को होस्ट करने वाले हैं इसके लिए आज वो अमेरिका रवाना हो गए हैं, लेकिन रवाना होने से पहले उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ पैपराजी से बात भी की पैपराजी ने शालीन से पूछा कि माधुरी जी से मिलोगे तो कुछ सोचा है कि क्या करोगे? इस पर शालीन कहा कि मैं अपनी धड़कनें बचाकर रखूंगा उन्होंने कहा कि माधुरी मैम से मिलने वाला हूं, मैं बहुत उत्साहित हूं और भगवान करें उनका शो बहुत अच्छा जाए शालीन ने आगे कहा कि मैं माधुरी मैम को देखकर कहीं बेहोश ना हो जाऊं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका के कई सारे शहरों में माधुरी का शो होगा, इनमें न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी समेत कई शहर शामिल है d