इतने बड़े हादसे के बाद भी मामा गोविंदा से मिलने क्यों नहीं आए कृष्णा? जानें वजह

अमर उजाला

Wed, 2 October 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

अभिनेता गोविंदा कल मंगलवार को एक बड़े हादसे का शिकार हुए, दुर्घटनावश वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से घायल हो गए

Image Credit : इंस्टाग्राम- गोविंदा
गोविंदा के हाथ से रिवॉल्वर अचानक फिसली, वह लॉक नहीं थी, मिसफायर हुआ और उनके बाएं पैर में घुटने के पास गोली लग गई
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं, अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं, जैसे ही गोविंदा के साथ हादसे की खबर आई, उनके भांजे कृ्ष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह तुरंत अस्पताल पहुंचीं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
कश्मीरा के अलावा अरशद वारसी, शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई दिग्गज सितारे और राजनीतिक हस्तियां भी गोविंदा का हाल जानने पहुंचे, लेकिन उनके भांजे कृष्णा अभिषेक नहीं पंहुचे
Image Credit : इंस्टाग्राम
कृष्णा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मामा का हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि वे अब ठीक हैं, रिकवरी हो रही है, लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि इतने बड़े हादसे के बाद भी वे क्यों नहीं मिलने गए
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कृष्णा अभिषेक ने बताया कि वे अभी भारत में नहीं हैं, काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं, इस वजह से अस्पताल नहीं जा पाए

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

मलाइका ने फ्लॉन्ट किया नया हेयरस्टाइल, वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम @amityashwant_hair
Read Now