अमर उजाला
Thu, 29 May 2025
राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत 'भूल चूक माफ' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं।
इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं बुधवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे उसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने मंगलवार को बीते दिन से ज्यादा कमाई करते हुए 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
अभी तक फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 40.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म में छोटे शहर की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है। इसे बनारस की गलियों में शूट किया गया है।
तमाम विवादों के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ थिएटर में सिर्फ दो हफ्तों के लिए ही रहेगी। इसके बाद यह फिल्म ओटीटी पर चली जाएगी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं।
अक्षरा का हसीन अंदाज, क्यूट लगीं पलक तिवारी