अमर उजाला
Sun, 16 November 2025
यामी गौतम और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'हक' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं।
इस फिल्म ने बीते दिन शनिवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं इसने शुक्रवार को मात्र 65 लाख रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा है कि फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला।
फिल्म 'हक' ने नौ दिनों में अभी तक कुल 15.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
आपको बताते चलें कि फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 25-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
यह एक लीगल ड्रामा फिल्म है, जो शाह बानो के चर्चित सुप्रीम कोर्ट केस पर आधारित है।
फिल्म का निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है, जबकि इसे जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम के अलावा कई दमदार किरदार देखने को मिले हैं।
जींस और टी-शर्ट में शनाया कपूर ने शेयर की मिरर सेल्फी