यामी की फिल्म 'आर्टिकल 370' को मिला पीएम मोदी का समर्थन यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर सुर्खियों में हैं अभिनेत्री की फिल्म 'आर्टिकल 370' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन मिला है पीएम मोदी ने हाल ही में अपने एक भाषण में फिल्म 'आर्टिकल 370' के बारे में बात की उन्होंने कहा, 'मैंने सुना है कि इस सप्ताह 'अनुच्छेद 370' पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है' पीएम ने आगे कहा, 'इस फिल्म के जरिए लोगों को सही जानकारी मिलेगी' यामी गौतम ने पोस्ट साझा कर कहा, 'मैं और मेरी टीम इस अविश्वसनीय कहानी को स्क्रीन पर लाने में आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे' ---gjhfkj