बॉलीवुड की इन फिल्मों के डायलॉग से करें पार्टनर को प्रपोज

अमर उजाला

Sat, 8 February 2025

Image Credit : यूट्यूब

मुझसे दोस्ती करोगे

इस फिल्म का एक डायलॉग है ‘मुझसे दोस्ती करोगे...’। इस डायलॉग का मतलब है कि प्यार की शुरूआत दोस्ती से ही होती है। 

 

 

Image Credit : यूट्यूब

वॉन्टेड

फिल्म का यह डायलॉग ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी, उसके बाद मैं खुद की भी नहीं सुनता’। आप अपने पार्टनर से इस तरह भी प्यार का इजहार कर सकते हैं।

 

 

Image Credit : यूट्यूब

कुछ कुछ होता है

शाहरुख खान की इस फिल्म का डायलॉग है ‘प्यार दोस्ती है’। मतलब प्यार की शुरुआत दोस्ती से ही होती है।

 

 

Image Credit : यूट्यूब

बैंड बाजा बारात

इस फिल्म का डायलॉग है ‘ब्रेड पकौड़े की कसम..', आप अपने पार्टनर को इस तरह से भी अपने ऊपर भरोसा दिलवा सकते हैं। 

 

 

Image Credit : यूट्यूब

ये जवानी है दिवानी

इस फिल्म का एक डायलॉग है, ‘मुझे तुमसे प्यार हो जाएगा, एक बार फिर से’। इसके जरिए आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

 

 

Image Credit : यूट्यूब

रब ने बना दी जोड़ी

अगर आप अपने पार्टनर को सब कुछ मानते हैं, तो उन्हें इस फिल्म के डायलॉग से प्रपोज कर सकते हैं। उनसे कह सकते हैं, ‘तुझमें रब दिखता है।’

 

 

Image Credit : यूट्यूब

वीर जारा

आप अपने पार्टनर को अपनेपन का अनुभव कराना चाहते हैं, तो फिल्म का यह डायलॉग बोल सकते हैं, ‘जैसा देश है तेरा, वैसा देश है मेरा।’

 

 

Image Credit : यूट्यूब

जब वी मेट

'प्रपोज डे' पर अपने प्यार को आप इस फिल्म का डायलॉग मार सकते हैं, ‘जब कोई प्यार में होता है, तो कोई सही गलत नहीं होता है।’

 

 

Image Credit : यूट्यूब

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

कपल को यह फिल्म बहुत पसंद आती है। इस फिल्म का डायलॉग है, ‘बड़े-बड़े देशों में, ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।’

Image Credit : यूट्यूब

री-रिलीज हुईं फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 'इंटरस्टेलर'-'सनम तेरी कसम' ने मारी बाजी

इंस्टाग्राम
Read Now