यूट्यूबर अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने किया प्रेग्नेंसी प्रैंक अपनी दो पत्नियों की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि उनकी दूसरी वाइफ कृतिका मलिक बेटे जैद को जन्म देने के पांच महीने बाद फिर से प्रेग्नेंट हैं लेकिन अब कृतिका ने अपने व्लॉग में ये खुलासा किया है वो प्रेग्नेंट नहीं हैं बता दें कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने घरवालों के साथ प्रेग्नेंसी का प्रैंक किया था कृतिका ने जैसे ही ये खबर अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक को दी, तो वो दोनों कृतिका पर भड़क उठे वहीं कृतिका के इस खुलासे से उनके फैंस भी काफी निराश हो गए हैं यूट्यूबर अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने किया प्रेग्नेंसी प्रैंक