अमर उजाला
Tue, 18 March 2025
कपूर खानदान से आने वाले लीजेंड्री एक्टर शशि कपूर की आज 87वीं जयंती है। शशि कपूर का जन्म 17 मार्च 1938 को हुआ था।
इस मौके पर उनके पोते और हाल ही में आई वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ के अभिनेता जहान कपूर ने अपने दादा जी को याद किया है।
जहान ने अपने इंस्टाग्राम पर दादू शशि कपूर की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ में लिखा है, “सालगिरह दादा जी।”
जहान ने शशि कपूर की दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में शशि कपूर एक जगह पर हाथ में किताब पकड़े आराम से बैठे हुए हैं। उनके आसपास भी कई किताबें ही नजर आ रही हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने शशि कपूर के हाथों में पाइप है। तस्वीर में उनके पीछे दीवार पर एक योद्धा का बड़ा सा चित्र भी दिखाई पड़ रहा है।
दूसरी तस्वीर में अभिनेता खड़े हैं, उनके पीछे पृथ्वी थिएटर लिखा हुआ है। अभिनेता के चारों ओर नाटकों के कई पोस्टर हैं। इस तस्वीर में भी उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा ही पहना हुआ है।
शशि कपूर की जयंती के मौके पर कपूर खानदान उन्हें याद कर रहा है। जहान कपूर के अलावा करीना कपूर खान ने भी शशि कपूर को याद करते हुए उनकी अलग-अलग फिल्मों के सीन का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
जहान कपूर की बात करें तो वो शशि कपूर के पोते लगते हैं। जहान हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ में नजर आए थे। इसमें उनके अभिनय की काफी सराहना भी हुई थी।
एआर मुरुगादॉस ने बॉलीवुड के इस खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर, जानें फिल्म का नाम?