अमर उजाला
Sun, 23 June 2024
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं, उनके इस खास दिन की झलकियां सामने आ रही हैं
वायरल हो रहे एक वीडियो में जहीर को ससुर शत्रुघ्न सिन्हा और सास पूनम सिन्हा के पैर छूते हुए देखा गया
इसके साथ जहीर को शादी के कागजात पर दस्तखत करने के बाद सोनाक्षी को एक प्यारा सा किस देते हुए देखा जा सकता है
सोनाक्षी से शादी के बाद जहीर इकबाल ने अपने ससुराल वालों शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा का आशीर्वाद लिया
इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के गालों पर एक प्यारा सा किस किया, इस दिल को छू लेने वाले पल का प्यारा वीडियो वायरल हो गया है
शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर ग्रैंड रिसेप्शन भी दे रहे हैं, जिसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर सामने आ रही हैं
हुमा-काजोल और रवीना ने बिखेरा हुस्न का जलवा