इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए जरीना को करना पड़ा था काफी संघर्ष अभिनेत्री जरीना वहाब आज अपना जन्मदिन मना रही हैं जरीना वहाब 70 और 80 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से हैं अभिनेत्री को हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था जरीना वहाब को राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'चितचोर' से पहचान मिली थी जरीना 'घरौंदा', 'अनपढ़', 'सावन को आने दो', 'नैया' और 'तड़प' जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जरीना वहाब ने आदित्य पंचोली से साल 1986 में शादी की थी ...