अमर उजाला
Fri, 29 November 2024
दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब ने हाल ही में अपनी बेटी सना पंचोली के फिल्मों में आने की अटकलों के बारे में खुलासा किया
एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि सना कभी भी अभिनय नहीं करना चाहती थीं
उन्होंने कहा, "वह कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी, जैसे परिवार कभी-कभी जोर देते हैं, 'बेटा, करो', लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग थी, वह कहती थी, 'नहीं, मम्मा, मैं यह नहीं करना चाहती”
उन्होंने एक घटना का भी जिक्र किया, जिसने सना को काफी अपसेट किया था
उन्होंने कहा, "सना स्लीवलेस टॉप या अन्य खुले कपड़े नहीं पहनती हैं, एक बार, उन्हें पहनने के लिए एक लो-नेक आउटफिट दिया गया, जिसके बाद वह भागकर वापस आ गईं
अभिनेत्री ने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया था कि वह अभिनय नहीं करना चाहती, अंत में उनकी जगह कंगना रणौत को ले लिया गया
सेलिब्रिटी स्पोर्ट्स इवेंट में शिरकत करने पहुंचे बिग बी, लुक पर टिकी रही आंखें