अलग अंदाज में आलिया भट्ट ने रिपीट की ड्रेस हाल ही में आलिया भट्ट की देवरानी अनीसा मल्होत्रा जैन की गोदभराई का फंक्शन था। आलिया भट्ट समेत कपूर परिवार के सदस्य गोदभराई में शामिल हुए। इस दौरान आलिया भट्ट ने काफी स्टाइलिश तरीके से ड्रेस रिपीट की। आलिया ने ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड वेलवेट का काफ्तान पहना था, जिसे वह पहले भी पहन चुकी हैं। आलिया ने यह ड्रेस अपनी फिल्म डार्लिंग्स के प्रमोशन के दौरान पहनी थी। हालांकि इस बार आलिया ने स्ट्रेट बालों पर मांग टीका सजाकर लुक में बदलाव किया है। फैशन