सादगी में खूबसूरती चाहती हैं तो नव्या नवेली नंदा से लें टिप्स महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। नव्या एक युवा उद्यमी हैं, जो सोशल वर्कर एनजीओ से जुड़ी हुई हैं। नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी खूबसूरती अभिनेत्रियों को भी मात देती है। नव्या इंटाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके हर लुक को फैंस पसंद करते हैं। सादगी और नो मेकअप लुक में भी कैसे खूबसूरत दिखना है, ये नव्या नवेली नंदा बखूबी जानती हैं। नव्या काफी स्टाइलिश हैं और उनका फैशन सेंस गजब का है, कई मौकों पर नव्या ने यह साबित भी किया। फैशन