अमर उजाला
Wed, 4 September 2024
बेटे को जन्म देने के बाद से मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ लंदन में रह रहीं हैं
अक्सर लंदन से उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं
आज अनुष्का शर्मा अकेले ही मुंबई लौट आई हैं
मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी अलग अंदाज में दिखाई दीं
इस दौरान उन्होंने काले रंग की पैंट के साथ उसी कलर की जैकेट और टॉप पहनी थी
आंखों पर भी एक्ट्रेस ने काला चश्मा लगा रखा था
काफी दिनों बाद अनुष्का के बॉस लेडी लुक को देखकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं
मैटरनिटी शूट के लिए युविका ने कॉपी किया इस एक्ट्रेस का लुक