अमर उजाला
Wed, 4 February 2026
प्रदूषण, तनाव, गलत डाइट और हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं या रूखे होने लगते हैं।
ऐसे में घरेलू उपायों की तरफ लोग तेजी से रुख कर रहे हैं और प्याज का रस इन्हीं में से एक असरदार उपाय माना जाता है।
प्याज में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने, उनके झड़ने को रोकने और नए बाल उगाने में मदद कर सकते हैं।
कई लोग इसे नियमित रूप से इस्तेमाल कर गंजापन कम करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने का दावा करते हैं, जोकि काफी हद तक सही है
प्याज का रस बालों की रूखापन कम कर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है।
प्याज में सल्फर होता है जो बालों के रोम को मजबूत करता है और बालों के झड़ने को रोकता है।
इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण सिर की खुजली और रूसी को दूर करने में मदद करते हैं।
प्याज का रस निकालकर सीधे सिर की जड़ों में लगाएं, 30 मिनट तक छोड़ें और फिर हल्के शैंपू से धो लें।
गुड़हल के फूल का पेस्ट बालों को क्या फायदे पहुंचाता है ?