अमर उजाला
Fri, 14 November 2025
कंघी हमारी रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा है, पर क्या आप जानते हैं कि इसको समय-समय पर साफ करना जरूरी है
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बालों को मजबूत और स्कैल्प को साफ बनाए रखने के लिए कंघी की सफाई बहुत जरूरी है।
दरअसल, कंघी पर धूल, तेल, मृत त्वचा, डैंड्रफ पार्टिकल्स और हेयर प्रोडक्ट्स की परत जम जाती है
इससे फंगल इंफेक्शन, डैंड्रफ और हेयर फॉल बढ़ सकता है।
इसलिए आमतौर पर कंघी को 7–10 दिन में एक बार धोना चाहिए
अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है, बाल ज्यादा झड़ते हैं तो कंघी को 3–4 दिन में एक बार साफ करना बेहतर होता है।
कंघी धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी, शैंपू या साबुन का उपयोग करें और पूरी तरह सूखने के बाद ही इस्तेमाल करें।
प्लास्टिक की कंघी को धोना आसान है, लेकिन लकड़ी की कंघियों को बहुत देर पानी में भिगोकर न रखें। भिगोने की बजाय इन्हें हल्के कपड़े और साबुन से पोंछकर साफ करें।
क्या चावल का पानी नाखूनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं ?