अमर उजाला
Fri, 12 December 2025
सौंदर्य और स्किन केयर के लिए प्राकृतिक उपाय हमेशा से सबसे सुरक्षित और असरदार माने गए हैं।
बाजार में मौजूद कई महंगे क्रीम और पैक के बजाय आप आसानी से अपने घर पर उपलब्ध फलों से फेस पैक तैयार कर सकते हैं।
फलों में मौजूद विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स आपकी त्वचा को निखारने, मॉइश्चराइज करने और फ्रेश बनाए रखने में मदद करते हैं।
आम विटामिन A और C से भरपूर होता है। प्यूरी बना कर चेहरे पर लगाने से त्वचा को नमी और ग्लो मिलता है।
पपीते में एंजाइम पपेन होता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसे हल्का दही मिलाकर पैक बनाएं।
केला मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसे शहद और दूध के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें, त्वचा मुलायम और चमकदार हो जाएगी।
स्ट्रॉबेरी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसे दही या हल्का शहद मिलाकर पैक बनाएं, इससे दाग-धब्बे कम होते हैं।
संतरे में भरपूर विटामिन C होता है। ये स्किन को ब्राइट और फ्रेश बनाता है।
फिटकरी से डैंड्रफ कैसे हटाएं ?